फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अपहरण के मामले में जाैनपुर के आरोपी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। फिरौती के लिए युवक को अगवा करने वाले जाैनपुर के आरोपी समेत दो को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी और अपहृत युवक के पिता के बीच अच्छी दोस्ती है। हालांकि चर्चा है कि अपहृत युवक के भाई से आरोपियों की रंजिश थी। इसी विवाद में युवक को अगवा किया गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के कांछा बोध का पुरवा के रहने वाले राज नारायण यादव का बेटा शहबाज यादव बुधवार को रिश्तेदारी रामपुर मुस्तर्का आया था। जहां देर शाम कार सवार चार लोग अगवा कर मोहनगंज की ओर ले गए। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार लोगों को पकड़ लिया। राज नारायण की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एएसपी दुर्गेश सिंह और सीओ सिटी शिवनारायण पूछताछ करने पहुंचे। शहबाज को अगवा करने वाले कार सवार धारूपुर निवासी राज यादव व जौनपुर के पंवारा थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी शिवम तिवारी ने पूछताछ में बताया कि फिरौती के लिए शहबाज को अगवा किया था। हालांकि चर्चा रही कि अपहृत शहबाज के भाई से राज यादव की किसी बात को लेकर रंजिश थी। उसके न मिलने पर राज ने शहबाज को अगवा कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही का कहना है कि पकड़े गए अपहरण के आरोपी राज यादव व शिवम तिवारी को जेल भेज दिया गया है। कार को सीज कर दिया गया। उनके पास से मोबाइल भी बरामद हुए हैं। अपहृत युवक के पिता राज नारायण व अपहरण करने के आरोपी राज यादव के पिता संजय के बीच अच्छी दोस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें