फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय कस्बे में रविवार को दिन दहाड़े व्यापारी नेता धनंजय सेठ पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव तथा उपनिरीक्षक वीरेंद्र वर्मा सोमवार अलसुबह वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सर्रफा व्यवसायी पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी सरोखनपुर गांव स्थित रामजानकी मोड़ के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दोनों को पकड़ लिया। आरोपी अर्जुन शर्मा निवासी सरोखनपुर और सचिन सिंह निवासी ग्राम बरौली की तलाशी ली तो अर्जुन के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें