फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस और पशु तस्करों के बीच फायरिंग, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 09:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले की शाहगंज व सरपतहां पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगने से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
जौनपुर पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहगंज थाना खुटहन, सरपतहां व शाहगंज की पुलिस टीम द्वारा हुई संयुक्त मुठभेड़ में सोमवार की देर रात दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


यह है मामला
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार की रात करीब 1.05 बजे चेकिंग के दौरान देखा गया कि थाना सरपतहा की तरफ से एक मोटरसाइकिल काफी तेजी से जा रही थी। जिसे रोका गया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायर किया और दोनों भागने लगे। 

बदमाशों के भागने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इस पर थानाध्यक्ष खुटहन, शाहगंज व सरपतहा की पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। बाइक सवारों द्वारा पुलिस टीम की गाड़ी को हिट करते हुए गाड़ी आगे भगाया गया, जिससे अनियंत्रित होकर दोनों गिर गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन

जौनपुर पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने पुलिस टीम पर फिर से फायर झोंक दिया। ग्राम सेवईनाला पुलिया के पास जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी द्वारा की गई फायरिंग में इरफान उर्फ किन्नी व आजाद घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास दो देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस व दो मिस करातूस 315 बोर तथा एक बाइक बरामद हुई। घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें