फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोरी की बाइक और तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार की रात को चोरी की दो बाइकों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रात में गस्त के दौरान धनियामऊ चौकी इंचार्ज राकेश राय सहित हमराही के साथ गढ़ासेनी गांव स्थित सई नदी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे तीन बाइक चोर पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस सहित दो चोरी की बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में सिकरारा थानाक्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी राज सिंह, मोमिनपुर कला गांव निवासी अंकित गौतम और बक्शा थाना क्षेत्र के उटरू कला गांव निवासी कुंदन यादव उर्फ सोनू हैं। तीनों ने पूछताछ में बाइक चोरी की बात कुबूल की है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें