फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजदार हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा मुकुंद गांव निवासी डॉ. फौजदार प्रजापति (45) की 29 मई की रात गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। रविवार सुबह प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को मुखबिर ने सूचना दी कि फौजदार हत्याकांड के दो आरोपी रवि गौतम और भीम गौतम निवासी पूरा मुकुंद राम जानकी मंदिर सरोखनपुर में बैठे हैं। दोनों कहीं भागने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि हत्या का कारण भूमि विवाद है। डॉ. फौजदार प्रजापति प्रतिदिन की भांति 29 मई की रात दवा की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। वह अपने गांव के समीप पहुंचे थे, जहां पहले से घात लगाए हौसलाबुलंद बाइक सवार अज्ञातबदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी और फरार हो गए। गोली लगते ही फौजदार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। लोग उन्हें लेकर बदलापुर सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी राजकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने रवि गौतम और भीम गौतम पुत्र नंदलाल गौतम और जयनाथ प्रजापति पुत्र भुलई राम और मोहम्मद उस्मान पुत्र अताउल्लाह निवासी ग्राम पूरा मुकुंद पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें