फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में चार दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान युवक की मौत के दो आरोपियों को रविवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया। घटना का एक आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

मजडीहा गांव में शमशाद अहमद का पड़ोसी से रास्ते का विवाद चल रहा था। इसमें दोनों के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी। बुधवार की रात दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में शमशाद के पुत्र मो. सैफ (19) को चोट लगने पर वह गिरकर तड़पने लगा। परिजन उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल लाए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दादा इखलाक अहमद की तहरीर पर तीन नामजद पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपित तबरेज आलम व मो. जावेद पुत्रगण सुहेल अहमद निवासी मजडीहां को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें