फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: अनुराग यादव हत्याकांड के दो आरोपी लखनऊ से पकड़े गए, जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया

Thu, 31 Oct 2024 11:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के अनुराग यादव हत्याकांड के दो आरोपियों को अलीगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की गई और इनको पकड़ा गया। जौनपुर पुलिस ने दोनो को अपनी कस्टडी में ले लिया है और जौनपुर रवाना हो गई है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में ताईक्वांडों खिलाड़ी हत्याकाण्ड के दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूचना है कि अनुराग यादव हत्याकांड के 2 आरोपियों को अलीगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखने पर पूछताछ करने पर खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


लखनऊ पुलिस ने जौनपुर पुलिस से संपर्क साधा और जौनपुर पुलिस ने लखनऊ पुलिस से दोनो हत्यारों सूरज यादव और रमेश यादव को अपने कस्टडी में ले लिया है और जौनपुर की ओर रवाना हो गई है।

बताते चलें कि बीते कल गौराबादशाहपुर में हुई अनुराग यादव  की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुख्य आरोपी और उसका भाई मौके से फरार हो गया था। दो को पकड़ लिया गया है और सूत्र बता रहे हैं कि पकड़े गए लोगों के पास से भारी मात्रा में धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें