फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप :-अनुराग के मेडल को सीने से लगाकर रोते-रोते बेहोश हो गए पिता, गांव के 60 घरों में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद में हुई ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव (16) की हत्या के शोक में गांव के 60 घरों में चूल्हे नहीं जले। गांव में मातम छाया रहा। अनुराग के घर में परिजन बिलखते रहे। उसकी मां और बहन बेसुध नजर आई। अनुराग के पिता रामजीत बेटे के जीते हुए ताइक्वांडों मेडल को सीने से लगाकर रोते-रोते बेहोश हो गए। वहीं, मां आशा व बहने खुशबू, निधि, सुधा, लता व आराधना रोते-रोते बेसुध हो गईं। ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाते रहे। कबीरुद्दीनपुर गांव के लालता यादव और रामजीत यादव के बीच करीब 30 साल से जमीन विवाद चल रहा है। घटना के एक दिन पूर्व मंगलवार को अनुराग ने दीपावली को लेकर अपने चचेरे भाई रामजस के साथ खेत में घास काटकर सफाई की थी। इसी बात को लेकर लालता यादव का बेटा रमेश तलवार से गर्दन काटकर अनुराग की हत्या कर दी। आरोपी ने चचेरे भाई रामजस को भी तलवार से मारने के लिए दौड़ा लिया। रामजस ने विद्यालय के बाउंड्री से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश के पिता लालता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोग फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ केराकत के नेतृत्व में तीन टीम गठित की गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चालान कर आरोपी रमेश के पिता लालता को जेल भेज दिया। गांव में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चप्पे-चप्पे पर जलालपुर, केराकत, सिकरारा, जफराबाद, चंदवक, महिला थाने और डेढ़ सेक्शन पीएसी फोर्स तैनात रही। अनुराग के घर के सामने और आरोपी के घर पास पुलिस का पहरा रहा। जफराबाद से सुभासपा विधायक जगदीश राय ने मृतक के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा और डीएम दिनेश चंद्र को फोनकर मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और राजस्व विभाग की लापरवाही में निष्पक्ष जांच कर विभागीय कार्रवाई की मांग की। विधायक ने मृतक के पिता रामजीत को भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सहायता राशि की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें