फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के लेदरही गांव में 63 किलो मांस के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खेतासराय यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की भोर में मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर क्षेत्र के लेदरही नहर के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर किया गया। एक तस्कर फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 63 किलो मांस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में असलम निवासी लेदरही थाना खेतासराय तथा सोहराब निवासी बीडी शमसुद्दीनपुर थाना खुटहन ने पूछताछ में बताया कि हमारे साथ गुड्डू निवासी लेदरही थाना खेतासराय भी था, जो भाग गया। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरिक्षक शान मोहम्मद, दिनेश कुमार सरोज, दिनेश कुमार यादव, अमरनाथ यादव, कृष्णा नंद यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें