Jaunpur News: जौनपुर जिले में 68840 रुपये गबन के लिए लूट की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और पुलिस की सख्ती के बाद मामले का खुलासा हुआ।
जौनपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर 68840 रुपये के गबन का आरोप है। पुलिस ने गबन की गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
यह घटना 17 जुलाई 2026 की शाम करीब छह बजे की है। डायल-112 पर सूचना मिली थी कि भंडारी अंडरपास के पास एक कलेक्शन एजेंट से लगभग एक लाख रुपये की लूट हो गई है। सूचना मिलते ही थाना लाइनबाजार और थाना कोतवाली की पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे के दृश्य खंगाले और स्थानीय लोगों से बातचीत की। लूट की सूचना देने वाले कलेक्शन एजेंट से भी गहन पूछताछ और बयान लिए गए। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने पूरी घटना का अवलोकन किया।
विज्ञापन
उन्होंने पाया कि यह स्थान भारी ट्रैफिक वाला और दिन के उजाले में था। ऐसी जगह पर लूट की घटना होना असंभव था। सख्ती से पूछताछ करने पर कलेक्शन एजेंट ने 68840 रुपये का गबन करने के उद्देश्य से फर्जी सूचना देने की बात कबूल की।