फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटा और पत्नी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर कोल्हुआ के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम की करीब पांच बजे बाइक सवार शिवकुमार यादव (32) की मौत हो गई। पत्नी निशा (28) और 11 वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मां-बेटे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भदोही जनपद के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गंगारामपुर निवासी शिवकुमार यादव अपनी पत्नी निशा व पुत्र आर्यन यादव के साथ बाइक से बदलापुर की ओर कहीं जा रहे थे।
वे कोल्हुआ पहुंचे हैं की सामने से ओवरटेक कर आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही शिव कुमार की मौत हो गई।
ग्रामीणों व पुलिस ने घायल पत्नी व पुत्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष महराजगंज तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजन मूलचंद यादव के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें