सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय मडि़याहूं के तुषांतवीर विक्रम सिंह 95.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में अव्वल रहे।
सैंट पैट्रिक्स स्कूल की कविता यादव और यशवंतिका सिंह 94.2 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। सोमवार को रिजल्ट घोषित होते ही सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रिजल्ट की जानकारी करने लिए सभी विद्यालय सोमवार को खुले रहे।
नवोदय विद्यालय मडि़याहूं के तुषांतवीर विक्रम सिंह 95.6, राजन तिवारी 93.4, विवेक कुमार बिंद 93, सुनील कुमार विश्वकर्मा 91.2, विशाल कुमार को 90.6 फीसदी अंक मिले। इसी प्रकार सेंट पैट्रिक्स स्कूल पचहटिया की सविता यादव
94.2, यशवंतिका सिंह 94.2, अक्सा फातिमा 93.4, अनुश्री केशरी 93.2, राशिशंकर श्रीवास्तव 92.8, मिलन श्रीवास्तव को 91.40 फीसदी अंक मिले।
डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी की कार्तिकेय सिंह 93.4, स्पर्श केशरवानी 92.4, अमन गुप्त 91, अश्वनीकांत तिवारी, 90.8, आशुतोश यादव 90.6, और अनम परवीन को 90 फीसदी अंक मिले।
मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कू ल के शशांक शर्मा 93, फुरकान अली 92.6, आकाश यादव 92, पवन सोनी 90.2, ओंकार यादव 89.8, ब्यूटी सिंह को 84 फीसदी अंक मिले। राधिका बाल विद्या मंदिर की शर्मिष्ठा त्रिपाठी 92.6, प्रवीण
कुमार, गुप्ता 89.8, अभिषेक कुमार तिवारी 89, वैशाली सिंह 87.2, ऋषभ शुक्ला 86.4 प्रवीण गुप्ता को 89.8, अभिषेक तिवारी 89, वैशाली सिंह को 87.2, जागृति सिंह को 84 फीसदी अंक मिले। आरएन टैगोर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के
अमन जायसवाल को 83, स्नेहा जायसवाल को 82.2 और दित्यता सिंह को 70.2 फीसदी अंक मिले।