फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के लिए लड़की देखने जा रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/आलमगंज। जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर रामपुर ब्लाक कार्यालय के समीप मंगलवार को बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वह बेटे की शादी के लिए मित्र के साथ लड़की देखने जा रहे थे। हादसे में उनका मित्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। अन्य स्थानों पर हुए हादसों में दो लोग और घायल हो गए।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी श्याम गौड़ (50) अपने मित्र लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हरिबंशपुर निवासी राजेश बेनवंशी के साथ बेटे की शादी के लिए लड़की देखने भदोही जा रहे थे। रामपुर ब्लाक कार्यालय के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्याम गौड़ दिल्ली में रोजगार करते थे। लॉक डाउन के बाद से घर पर ही थे। उनके चार पुत्र और दो बेटियां हैं।
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सोंहासा गांव के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र उग्रसेनपुर गांव निवासी रामबरन पटेल (33) घायल हो गए। उन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर जमुहर बाजार के पास मंगलवार को बस की चपेट में आने से मीरगंज थाना क्षेत्र अमाई गांव निवासी मंजू देवी घायल हो गईं। वह मछलीशहर जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें