विकलांग विभाग की ओर से रविवार को सिरकोनी ब्लाक के ताला मझवारा गांव में ट्राईसाइकल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सात दिव्यांगों को ट्राईसाइकल दी गई।
उस पर सवार होते ही दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। 18 जनवरी को अमर उजाला की ओर से गांव में आयोजित चौपाल में इन्होंने अर्जी दी थी। ट्राईसाइकल का वितरण ग्राम प्रधान आरती चौबे के पुत्र हरिशंकर चौबे ने किया।
मुख्य अतिथि राजेपुर के पूर्व प्रधान जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि दिव्यांगों की मदद पुनीत कार्य है। राजेश मिश्र ने कहा कि अमर उजाला के पहल से लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है वह अपने आप में एक अनोखा प्रयास है।
संचालन रामचंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर राममूर्ति चौबे,अनिल चौबे, अवधेश पांडेय, मजीद अली, त्रिभुवन सरोज, नारायन पांडेय, संदीप उपाध्याय, चन्दन सिंह आदि मौजूद रहे।