फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एक्शन फोर्स ने की गोमती किनारे सफाई

Sun, 28 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत रैपिड एक्शन फोर्स (आरएयफ) की 101 वीं बटालियन के कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में गोमती नदी की सफाई की गई। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने सफाई के लिए
विज्ञापन


जागरूक किया। रैली का निकाल कर छात्रों ने सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराया।  मलिन बस्ती में सफाई कर सभी को गंदगी से होने वाले नुकसान को बताया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों

के  प्रति जागरूक किया। रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने टीडी कालेज के छात्रों के साथ गोमती नदी के विसर्जन घाट पर सफाई की। कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल, डिप्टी कमांडेंट रत्नेश, तुलसी के अलावा कार्यक्रम अधिकारी डा. आरके
विज्ञापन


गुप्त ने सफाई अभियान की निगरानी की। इस मौके पर प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, डा. राधेश्याम सिंह डा.छाया सिंह आदि मौजूद थे। शिवांगी महिला महाविद्यालय पंचहटिया में सात दिवसीय शिविर के समापन पर मलिन

बस्ती में सफाई की। इस मौके पर अवनीश कुमार, प्रधान संजय कुमार यादव आदि मौजूद थे। राज कालेज के सात दिवसीय शिविर के समापन पर रैली निकालकर सभी को जागरूक किया। प्राचार्य एसपी ओझा ने छात्रंों को समाज

सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा. संतोष पांडेय, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. मनोज तिवारी, डा. जीके  द्विेवेदी, डा. ओपी दुबे आदि मौजूद थे। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में शिविर का

समापन हुआ।  मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के मीडिया प्रभारी हरिश्चंद रहे। उन्होंने स्वयं सेवकों से कहा कि शिविर में ग्रामीणों को जिस-जिस पहलू पर जागरूक किए हो उसे हमेशा अपने जीवन में

उतारें। प्रबंधक डा. स्वतंत्र कुमार ने एनएसएस के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सत्यनारायन राम, कार्यक्त्रस्म अधिकारी डा. हरिनारायण प्रजापति, विमल कुमार, राकेश कुमार सरोज, श्रवण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें