फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी एक सप्ताह तक बंद रहेगा त्रिलोचन महादेव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र में स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर में जलाभिषेक व दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन करने के लिए एक सप्ताह तक और इंतजार करना होगा। मंदिर परिसर में चल रहे साफ सफाई व रंग रोगन कार्य के वजह से अभी मंदिर का कपाट नहीं खोला गया है। मंदिर के प्रबंधक मुरली गिरी ने बताया कि मंदिर के अंदर व बाहर मरम्मत व रंग रोगन का काम चल रहा है। इस कारण अभी कपाट नहीं खोला जा रहा है। श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन व जलाभिषेक के लिए आगामी सोमवार से मंदिर के कपाट खुलेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अन्य नियमों का पालन करते हुए दर्शन-पूजन कराया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजिंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें