अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर शहर के चहारसू चौराहे पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। संवा
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में विभिन्न स्थानों पर अमृत महोत्सव समिति की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देश को स्वतंत्र कराने में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले बीर शहीदों को नमन किया गया। जगह-जगह लोगों की ओर से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
बक्शा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरकार स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले बलिदानियों की एक सूची बनाकर उन्हें सम्मानित करने का कार्य कर रही है। उक्त बातें उन्होंने रविवार को कौली गांव में पहुंची तिरंगा यात्रा के समापन के दौरान कही। इस दौरान अमृत महोत्सव समिति बक्शा की ओर से तिरंगा यात्रा खमपुर से निकलकर उमरछा, पट्टीराव, बीरभानपुर मलिकानपुर होते हुए कौली मन्दिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। बीरभानपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ठाकुर उदरेज सिंह के घर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। केराकत में भाजपा की ओर से रविवार को केराकत नगर में अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा निकाला गया, जो