जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर जिले में जगह जगह श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने बापू के संदेश सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के विचारों की पूरी दुनिया कायल है।
करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जगदीशपुर में शांति, सद्भाव ,संविधान पर चर्चा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने प्रेम और भाईचारे की भावना से भारत की जनता के हृदय पर राज किया। राम सागर विश्वकर्मा ने कहा कि गांधी के विचार और सिद्धांत को कभी समाज नहीं भूल सकता । सुमन देवी, नीलिमा सिंह, राकेश व आरती दीपक, हर्षिता ,राम कुमार, राकेश मौजूद थे। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव के साथ तहसील के सभी कर्मचारी और अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांडजलि दी। यहां महामंत्री लालचंद गौतम, लालता प्रसाद यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, राजीव सिंह, उमेंद्र सिंह, रामजी चौरसिया, मोहम्मद शारिक, रामसहाय यादव आदि मौजूद थे।
बक्शा प्रतिनिधि के अनुसा कांग्रेस के बक्शा ब्लाक अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर ही तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। यहां मनोज बिंद, सत्यम मिश्र, हरिबंश, शिवशंकर, विनोद गुप्ता, बबलू गुप्ता मौजूद रहे।
सुरेरी प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रवादी विचार मंच के कैंप कार्यालय पर गांधी साहित्य लोगों में वितरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी के विचारों की पूरी दुनिया कायल है। संगठन के प्रांतीय संयोजक जय प्रकाश पांडेय, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, रमाशंकर उपाध्याय, शैलेश उपाध्याय, सुरेश तिवारी,अनमोल मौजूद थे।