बिजली विभाग के खिलाफ रविवार को शेरवा बाजार में सड़क जाम करते ग्रामीण।
शेरवां बाजार में जले ट्रान्सफार्मर को बदलने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सिकरारा-बरईपार मार्ग जाम कर दिया। सुबह आठ बजे से ही जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना पर मौके मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने फोन से बिजली बिभाग के एसडीओ से स्थिति के बारे में अवगत कराया तो उन्होंने एक दिन के अन्दर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी चेताया कि अगर एक दिन बाद सोमवार तक ट्रान्सफार्मर सही ढ़ंग से बदलकर न लगा तो वे विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे।
जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में लगा सौ केबीए का ट्रान्सफार्मर एक हफ्ते में तीन बार जल चुका। इसके पहले भी उक्त ट्रान्सफार्मर कई बार जल गया था। लोगो ने बताया कि ट्रान्सफार्मर बनवाने के लिए लोग चन्दा लगाकर सहयोग देते है।