फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार जगहों पर जले ट्रांसफार्मर, चार दिन से लोग अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मीरगंज व जफराबाद क्षेत्र में चार ट्रांसफार्मर जलने से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। गर्मी के चलते लोगों की रात को नींद पूरी नहीं हो पा रही है। शिकायत के बाद भी अभी ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

मीरगंज: क्षेत्र के अगहुआ बाजार में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली गिरने से जल गया। इसके कारण दो दिन से तीन गांव की सप्लाई बाधित हो गई है। इससे गांव में अंधेरा फैल गया। लोगों को उमसभरी गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जंघई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अगहुआ बाजार में लगे ट्रांसफार्मर से बाजार के अलावा यादव बस्ती, चौधरीपुर व सवैया गांव में बिजली पहुंचती है। शुक्रवार की रात हल्की बूंदाबांदी के बाद आकाशीय बिजली गिरने के कारण बाजार में लगा ट्रांसफार्मर जल गया। इस बाबत अवर अभियंता जंघई अमित यादव का कहना है कि जल्द ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।
जफराबाद : कस्बा के शेखवाड़ा मोहल्ले में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने के कारण सैकड़ों घरों में पेयजल बाधित है। बिजली नहीं मिलने से लोगों का काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर कबूलपुर गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर भी जल गए है, जिससे चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें