फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मछली मारने गए बालक की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव में रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ मछली मारने गए 10 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस को सूचित किए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सड़ेरी गांव निवासी किशन कुमार पुत्र सुनील बनवासी पड़ोस के बच्चों के साथ गोमती नदी किनारे मछली मारने गया था। इस दौरान किशन का पैर फिसल गया। किशन को गहरे पानी में डूबते देखकर साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर समीप के निषाद बस्ती के पहुंचे मछुआरों ने खोजबीन शुरू किया। थोड़ी दूर गहरे पानी में डूबा हुआ दिखाई देने पर बाहर निकाल कर उसे पास के ही एक चिकित्सक को दिखाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार के बाद ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह प्राथमिक विद्यालय सड़ेरी में कक्षा चार का छात्र था। पिता सुनील बनवासी ईंट भट्ठे पर पथाई का कार्य करते हैं। इस बाबत बक्शा थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने कहा कि इस घटना की सूचना दिए बगैर परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें