फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्लेटफाॅर्म एक और दो से ट्रेनों का संचालन शुरू

विज्ञापन
शाहगंज प्लेटफार्म 1-2 से ट्रेन संचालन शुरू, नई लिंक ट्रैक पर दौड़ी पहली ट्रेन। स्रोत-संवाद - फोटो : जिला चिकित्सालय में एलर्जी के मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक।
विज्ञापन
शाहगंज। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे को जोड़ने वाली कनेक्टिंग लिंक ट्रैक का कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को प्लेटफार्म संख्या एक और दो से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। नई पटरी पर पहली ट्रेन के संचालन से यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे जेएस कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन नई ट्रैक पर दौड़ी, मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना के पूरा होने से अब दोनों रेलवे जोन के बीच सीधा जुड़ाव स्थापित हो गया है। अधिकारियों के अनुसार इस लिंक ट्रैक के शुरू होने से ट्रेनों के संचालन में आसानी आएगी और समयबद्धता में भी सुधार होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी। कार्यक्रम के दौरान सहायक अभियंता एके सिंह लखनऊ, जौनपुर यातायात निरीक्षक विनोद कुमार, जेई कंस्ट्रक्शन अर्पित वर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर निर्माण प्रवीण कुमार और स्टेशन अधीक्षक बीके यादव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें