फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरती रही ट्रेनें, घंटों बाद हुई अफसरों को खबर

विज्ञापन
बदलापुर क्षेत्र के बबुरा स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास टूटी रेल की पटरी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल खंड पर श्रीकृष्णनगर स्टेशन की बबुरा क्रासिंग के पास शनिवार की रात टूटी पटरी से सारी रात ट्रेनों की आवाजाही होती रही। सुबह निरीक्षण के दौरान पटरी टूटने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ट्रेनों का परिचालन रोककर ट्रैक की मरम्मत शुरू हुई। इस बीच काशन पर ट्रेनें गुजारी गई। टूटी पटरी से चार मालगाड़ियों के गुजरने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ बबुरा के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग है। शनिवार की रात करीब 12 बजे पेट्रोलिंग के दौरान सब कुछ ठीक था। सुबह करीब सात बजे की मैन दूधनाथ पेट्रोलिंग करते हुए बबुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो पटरी टूटी देख उसके होश उड़ गए थे। पटरियों के बीच चार-पांच इंच का अंतर आ गया था। उसने तत्काल सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। लाइन ब्लाक कर इस रुट से गुजरने वाली ट्रेनों को नजदीक के अन्य स्टेशनों पर रोका गया। रेलवे के इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परिचालन सामान्य हो सका। वरिष्ठ इंजीनियर मनोज कुमार ने बताया कि जफराबाद से कोईरीपुर तक 45 ट्रैक मैन लगातार रात में लगातार पेट्रोलिंग करते हैं। संभव है कि सुबह ही पटरी टूटी हो। वहीं स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार का कहना था कि रात में चार मालगाड़ी वाराणसी से सुल्तानपुर की ओर इस ट्रैक से गुजरी है। पटरी चटखने की सूचना सुबह ही मिली। इस दौरान कोई यात्री ट्रेन नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें