फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने में शामिल 250 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं । अपना दल एस के नेता ललई सरोज के साथ धरना प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 25 नामजद समेत 250 के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। गुरुवार को उन्होंने ईदगाह के मौदान में धरना दिया था।
विज्ञापन

10 दिन पूर्व मैनपुर गांव के बच्चों में क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट हुई थी । जिसमें मैनपुर गांव निवासी सुजीत सरोज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अनमोल, अनुपम और प्रांजल के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया था । जिसको लेकर कुछ मन बढो द्वारा सुजीत सरोज व उनके परिजनों को धमकी दी जा रही थी । धमकी से आक्रोशित अपना दल एस के नेता ललई सरोज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ईदगाह के मैदान में धरने पर बैठे थे । पुलिस ने रविवार को ललई सरोज सहित 25 नामजद व ढाई सौ अज्ञात लोगों पर महामारी अधिनियम की धारा 188 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें