कांवरियों का जत्था मंगलवार को ट्रेन और बसों से बाबाधाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। जिले के शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए कांवरियों की भीड़ रही।
त्रिलोचन महादेव मंदिर, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, साईनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी जलार्चन किया। बदलापुर संवाददाता के मुताबिक कांवरिया संघ का जत्था मंगलवार को श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन से फरक्का
एक्सप्रेस में सवार होकर बाबा धाम के लिए रवाना हुए। कांवरियों को स्टेशन तक छोड़ने विधायक ओम प्रकाश दुबे, बाबा भी पहुंचे। उन्होंने कांवरियों को मिठाई खिलाई और उनके यात्रा मंगलमय होने की कामना के साथ उन्हें विदा
किया। इस दौरान सत्यम सिंह, जवाहरलाल, बादल आदि रहे। सुजानगंज संवाददाता के मुताबिक गौरीशंकर धाम में भारी संख्या में आए कांवरियों ने जलाभिषेक किया। सतहरिया संवाददाता के अनुसार गौरीशंकर धाम सुजानगंज में
जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तों में मंगलवार को दिन भर रेला लगा रहा। मुंगराबादशाहपुर के मुख्य मार्ग पर पूरी रात भगवान शिव को जल चढ़ानें के लिए कांवरियों का तांता लगा रहा। नगर की पुरानी सब्जी मण्डी में राजेश कुमार
गुप्त, अशुतोष अप्पू, बिपिन गुप्ता, रवि तथा नई बाजार में विश्वनाथ मंदिर पर राजकुमार उमरवैश्य, बबलू गुप्त द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।
मीरगंज संवाददाता के अनुसार कांवरिया संघ तिलौरा का जत्था बस द्वारा बोलबंम के जयकारे के साथ रवाना हुआ। जत्थे में गोविंद मोहन, प्रमोद, अजीत कुमार, सनी श्रीवास्तव, विजय आदि शामिल रहे।