फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Wed, 12 Aug 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पखवारा के बाद मंगलवार की सुबह इंद्रदेव मेहरबान हुए। पांच घंटे लगातार मूसलधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर खुशी लौटी वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली, लेकिन शहर क्षेत्र के लोगों को  परेशानियों का
विज्ञापन


 सामना करना पड़ा। कई  मुहल्ले के घरों में पानी घुस गया।  साथ ही सड़कों पर भी जल जमाव हो गया था। इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

वर्तमान में लगभग 90 प्रतिशत धान  की रोपाई का  कार्य हो चुका है। एक पखवारा से बारिश नहीं होने से  रोपी  गई धान सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। इससे  किसान चिंतित हो उठे थे, लेकिन मंगलवार की सुबह  हुई बारिश से

रोपी गई धान की फसल के लिए संजीवनी का काम किया है।  जिसको लेकर  किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं नगर  पालिका की  लापरवाही से बारिश से कई मुहल्लेवासियों को दिक्कत का  सामना करना  पड़ा। नालियां जाम होने
विज्ञापन


 से मुहल्लों में पानी भरने के साथ ही  घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया। तारापुर कालोनी,   ओलंदगंज, काली कुत्ती, चहारसू आदि मुहल्लों में नालियों का गंदा पानी लोगों   के घरों में घुस गया। जिससे घरों में रखे सामान भीग गए। सड़कों पर भी जल जमाव से राहगीर  परेशान  हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें