विभिन्न मांगो के पूरा नहीं होने से नाराज प्रशिक्षु शिक्षकों ने बुधवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की।
साथ ही अद्यतन मानदेय व मौलिक नियुक्ति नहीं मिलने तक विद्यालय नहीं जाने की चेतावनी दी। मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। जिसमें अद्यतन मानदेय व मौलिक नियुक्ति देने की मांग की।
जिला मोर्चा प्रभारी संतोष प्रजापति ने कहा कि 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति छह माह के प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद सहायक अध्यापक के पद पर होनी थी।
साथ ही प्रशिक्षण के दौरान 7300 रुपये मानदेय भी दिया जाना था, लेकिन अभी तक न तो मौलिक नियुक्ति ही मिल पाई और न ही अद्यतन मानदेय ही मिला पाया है।
प्रशिक्षण परिणाम आने के एक माह के भीतर मौलिक नियुक्त नहीं किया गया। उन्होंने यथाशीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग की। ऐसा नहीं होनने पर शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद के सामने धरना की चेतावनी दी।
इस मौके पर लालजी बिंद, मनोज गौतम, फातिमा हसन, तहजीब, विजय, रामअनुज मिश्रा, विनोद , प्रियंका पांडेय, संध्या सिंह आदि रहीं।