फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी पुलिस वाहन में ट्रेलर ने मारा धक्का,तीन पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली के ठीक सामने बुधवार को डायल 112 वाहन में ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो में बैठे तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी मछलीशहर भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की 112 नंबर बोलेरो गाड़ी रात में गश्त के बाद सुबह पाँच बजे कोतवाली के सामने आकर रूकी। उसमें बैठे पुलिसकर्मी उतरने ही वाले थे कि तभी जौनपुर की तरफ से आ रही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें बैइे पुलिस कर्मी गणेश गुप्ता (40), प्रेमचंद (32) और सुभाषचंद्र (53) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल पुलिस कर्मियों को आस पास के लोगों ने पहुंचकर सीएचसी मछलीशहर भेजवाया, जहाँ हालत गंभीर देखते हुए गणेश गुप्ता और प्रेमचंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रेलर का चालक फरार हो गया, लेकिन उसमें बैठे एक नाबालिग क्लीनर को पुलिस ने उतार लिया। बोलेरो गाड़ी को टक्कर मारते हुए ट्रेलर बगल स्थित मंदिर के खंभे से जाकर भिंड गयी। फलस्वरूप मंदिर का खंभा भी धराशायी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें