जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मखदूमशाह बड़े मोहल्ले में स्थित तालाब से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर निवासी सरोज तिवारी के पुत्र किशन तिवारी 22 के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्र के मुताबिक युवक की मानसिक दशा ठीक नहीं थी। वह मंगलवार की शाम को घर से निकला था। बुधवार की सुबह तालाब के पास से गुजर रहे किसी की नजर तालाब में उतराए शव को देखा तो शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर किलवाया तो उसकी पहचान किशन तिवारी के रूप में हुई।