फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाैनपुर में दर्दनाक हादसा : ट्रेलर से टकराई मिनी बस, दो श्रद्धालुओं की माैत, मची चीख-पुकार; 10 लोग घायल

Thu, 13 Feb 2025 01:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Road Accident in Jaunpur : जाैनपुर में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर बक्शा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां डाॅक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दस घायलों का इलाज जारी रहा।
विज्ञापन
थाने में खड़ी मिनी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in UP : बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी सुल्तानपुर हाइवे पर चकमिर्जापुर गांव के पास बीती रात करीब दो बजे काशी से अयोध्या धाम जा रही मिनी बस सामने से जा रही ट्रेलर के पीछे से जा भिड़ी, जिससे मौके पर बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दस श्रद्धालु घायल हो गए।

विज्ञापन




बस में सवार सभी श्रद्धालु फिरोजपुर पंजाब के निवासी है। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर बक्शा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच उच्चाधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पहुंचे लाइन बाजार इंस्पेक्टर ने भी फंसे घायलों को बाहर निकाल जिला अस्पताल भेज जेसीबी बुलाकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू करवाया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि करीब 24 सीटर वाली मिनी बस से श्रद्धालु वाराणसी से अयोध्या धाम दर्शन को जा रहे थे। घटनास्थल के पास बस का चालक पहुंचा ही था, तभी सामने से जा रही ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से जा टकराई।

विज्ञापन

माैके पर मची चीख-पुकार
टक्कर इतना भीषण था कि करीब चालक तर्कशील सिंह (37) बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना में जब तक पुलिस पहुच घायलों को बस से नीचे उतारती चालक तर्कशील व बस में सवार हृदयाल (70) चंद निवासी हरजिलका, फिरोजपुर (पंजाब) की मौत हो चुकी थी।

बस में सवार घायल मधु पत्नी वेदप्रकाश निवासी गोथाल रोड जठिया मोहल्ला थाना फजीलका जनपद फिरोजपुर, कमलेश निवासी बादल काॅलोनी थाना फाजीलका, सुंतरा देवी व कनिल निवासी जोधपुर कालोनी मुक्तासर, फजीलका पंजाब, राजकुमार डिंडा कालोनी थाना फजीलका, वीरपाल निवासी तिलकनगर गरजी मुक्तासर श्रेधाना, कोमल निवासी बादल कालोनी थाना फजीलका, सुनीता रानी व कमलेश रानी निवासी तिलकनगर जिला मुक्तासर पंजाब, एवं राजकुमार निवासी बादल कालोनी थाना फजीलका गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई है। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया था। दो की मौत हो गई, दस घायल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें