फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई फ्लाईओवर से आवागमन शुरू, मछलीशहर से भदोही-वाराणसी जाने में राहगीरों का 45 मिनट बचेगा समय

विज्ञापन
जंघई फ्लाईओवर किया जा रहा चालू। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मीरगंज। विभागीय अनुमति मिलते ही जंघई फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार से आवागमन शुरू हो गया। इससे मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच -731बी) पर सफर करना आसान हो गया। फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने से अब मछलीशहर, जंघई, दुर्गागंज, भदोही, वाराणसी के साथ-साथ हंडिया (प्रयागराज) की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रेलवे फाटक पर घंटों लंबे जाम में नहीं जूझना पड़ेगा। इससे सफर के दौरान राहगीरों का 30 से 45 मिनट समय बचेगा। 640 करोड़ रुपये की लागत से मछलीशहर से भदोही तक 49.200 किलोमीटर लंबे पहले चरण का निर्माण कार्यदायी संस्था स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन की ओर से तय समय-सीमा में पूरा कर लिया गया था। हालांकि, जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे की ओर से एनओसी मिलने में देरी, चौका मोड़ पर अतिक्रमण हटाने की अड़चनों और मानसूनी बारिश के कारण डामरीकरण में विलंब होने से यह हिस्सा अटका था। हाल ही में प्लास्टिक डामर सीट बिछाने, सुरक्षा रेलिंग लगाने, आधुनिक एनएसवी वैन से गुणवत्ता परखने और भारी लोडेड ट्रकों के साथ लगातार लोड टेस्टिंग का काम पूरा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें