मड़ियाहूं रेलवे के गेट नंबर 10 सी का एक बूम खराब होने के कारण लगा जाम। स्रोत-संवाद
जफराबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग का बूम शनिवार की रात को टूटने से दो घंटे से ज्यादा जाम की स्थिति बनी रही। लोग काफी परेशान हुए। लोग दूसरे रास्ते से निकलने को मजबूर हो गए।
जौनपुर से जफराबाद मार्ग पर स्थित इस रेलवे क्रॉसिंग पर सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। रात लगभग साढ़े नौ बजे क्रॉसिंग का बूम अचानक टूटकर लटक गया। इसके चलते क्रॉसिंग के दोनों तरफ धीरे-धीरे वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ स्थानीय लोग तो अपने वाहन को पश्चिमी क्रॉसिंग तो कुछ लोग जफराबाद थाने की तरफ जाने वाली सड़क से निकल गए, लेकिन, काफी वाहन वहीं खड़े रहे। वहां पर कुछ देर बाद पहुंचे रेलवे कर्मियों ने बताया कि इसे बनाने के लिए अधिकारियों को बता दिया गया है। सूचना देने के एक घंटे बाद टीम पहुंची। दो घंटे बाद 12 बजे रात को बूम ठीक हुआ। उसके बाद इंतजार करने वाले लोग अपने गंतव्य को निकले। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि यही खराबी दिन के समय होती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।