फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन जौनपुर ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस रोड स्थित जिला सैनिक बोर्ड परिसर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि जौनपुर के अपर जिलाधिकारी परमानंद झा थे। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल आलोक कुमार सिंह और विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद कारगिल युद्ध के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को आर्थिक सहायता और अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद की आठ वीर नारियों को भी अंगवस्त्रम और चेक देकर उनके अद्वितीय त्याग को नमन किया गया। सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
साल्वेशन हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विवेक श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक अभिलाष पाल ने की। नीलदीप एकेडमी की छात्राओं ने सांस्कृतिक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इस आयोजन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जौनपुर के संरक्षक कप्तान अजीत पांडेय, अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार, संयोजक डीके, कार्यवाहक अध्यक्ष केके सिंह, महासचिव बलराम सिंह, सचिव देवेंद्र सिंह, के के दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें