इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर से सपा के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने एनआरएचएम घोटाले से जुड़े मामले में अपने खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्यपाल की ओर से दी गई अभियोजन स्वीकृति को चुनौती दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर से सपा के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने एनआरएचएम घोटाले से जुड़े मामले में अपने खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्यपाल की ओर से दी गई अभियोजन स्वीकृति को चुनौती दी। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल अभियोजन शिकायत को भी चुनौती दी। न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान की एकल पीठ ने बृहस्पतिवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, एनआरएचएम घोटाले में आरोपी बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ ईडी ने वर्ष 2019 में गाजियाबाद की विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की। हालांकि, अभियोजन स्वीकृति के लिए ईडी ने वर्ष 2025 में राज्यपाल के समक्ष प्रस्ताव भेजा। राज्यपाल ने वर्ष 2026 में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति प्रदान की।