जरा जोर लगाकर भाई--पॉलीटेक्निक चौराहे पर भदोही की तरफ से आ रहा ट्रक चौराहा पार करते समय अचानक बंद ह
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पॉलिटेक्निक चौराहे पर शनिवार को ट्रक खराब हो जाने के कारण शहर के कई मुहल्लों में जाम लग गया। ओलंदगंज और मड़ियाहूं रोड पर वाहनों की कतार लग गई। आधे घंटे बाद ट्रक को धक्का देकर किनारे किया गया। उसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।
दोपहर में एक ट्रक मड़ियाहूं की तरफ से प्रयागराज मार्ग पर जा रहा था। पॉलिटेक्निक चौराहे पर ट्रक का इंजन बंद हो गया। चालक ट्रक को स्टार्ट करने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शहर के व्यस्त चौराहे पर ट्रक खराब होने से कुछ ही देर में जाम लगना शुरू हो गया। पांच मिनट में चौराहे के चारों रास्ते जाम हो गए।
मड़ियाहूं और ओलंदगंज के रास्ते पर एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। उसी समय प्रयागराज की ओर से आ रहा दूसरा ट्रक पास होने लगा तो वह रास्ता भी जाम हो गया। आधे घंटे बाद चौराहे के पास ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगों ने ट्रक को धक्का देकर किनारे किया। उसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान हो पाया। यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि चौराहे पर ट्रक खराब हो गया था। उसे हटाया गया। थोड़ी ही देर तक यातायात में दिक्कत थी। हालांकि एक तरफ से कुछ वाहन निकल रहे थे।