शाहगंज। हुसैनाबाद में एक युवती ने शुक्रवार की रात में अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हुसैनाबाद गांव निवासी रंजना (18) पुत्री वसंत लाल बिंद शुक्रवार की रात में फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को लटकते देख सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुचे उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।