फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: व्यापारी कल्याण दिवस आज, सम्मानित किए जाएंगे उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को शनिवार को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर सीडीओ साईं तेजा सीलम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी संबंधित विभाग को भामाशाह के जन्मदिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को समारोह में सम्मानित किया जाए। सीडीओ ने कहा कि व्यापारी कल्याण दिवस की सार्थकता के दृष्टिगत विभिन्न विभागों, उद्यमियों, व्यवसायियों द्वारा स्टॉल लगाते हुए उत्पादों के प्रचार-प्रसार के कार्य किए जाएं तथा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएं। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, उपायुक्त जीएसटी राजेश कुमार कैथल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें