फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Thu, 11 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल पर हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को बाजार बंद का जिले में मिलाजुला असर रहा। इस दौरान व्यापारियों जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दोपहर तक तो जबर्दस्त बंदी रही, लेकिन दो बजे के बाद से दूकानें धीरे-धीरे खुलने लगीं। हालांकि बंदी के चलते लोगों को चाय-पान तक के लिए भी परेशान होना पड़ा।


उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल पर बीते दिनों कुछ पहले अधिवक्ताओं ने लखनऊ में हमला कर दिया था। घटना के बाद व्यापारी समाज उद्वेलित हो उठा था।
विज्ञापन


कई दिनों के विरोध-प्रदर्शनों के बाद 11 दिसंबर को बाजार बंद का आह्वान व्यापारियों ने पहले ही घोषित कर रखा था। इसके निमित्त बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल

 के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह की अगुवाई में बाइक जुलूस निकालकर बाजार भ्रमण किया और दूकानें बंद करवाईं। इस दौरान प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने कहा कि कंछल पर हमला समूचे व्यापारी समाज के स्वाभिमान पर चोट है।

 कहा कि कतिपय वकीलों ने ऐसा निंदनीय कार्य कर पूरे अधिवक्ता समाज को बदनाम किया है। कानून का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे इंद्रभान सिंह और घनश्याम साहू ने कहा कि हम अधिवक्ता समाज से अनुरोध करते हैं कि कुछ वकीलों के कारण अक्सर पूरे अधिवक्ता समाज को बदनाम होना पड़ता है।

इसे रोका जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में शकील अहमद, हबीब आलम, जयप्रकाश जायसवाल, अरुण शुक्ला, सुनील सेठ, दीपक जायसवाल, संजय सिंह, अरविंद, लुकमान अहमद, स्वतंत्र साहू, रणंजय सिंह, जय विक्रम,

 आरिफ हबीब, अनीस अहमद, शकील मंसूरी, राजेश यादव,      मनोज श्रीवास्तव समेत बड़ी     संख्या में व्यापारी शामिल थे।        

उधर मछलीशहर, शाहगंज, मड़ियाहूं, खेतासराय, खुटहन, बदलापुर, सिंगरामऊ, धनियामऊ, केराकत, जलालपुर, त्रिलोचन आदि इलाकों में भी व्यापारियों ने अपनी दूकानें और प्रतिष्ठान बंद कर कंछल पर हमले का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें