फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2029 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को लगाए शिविर में 2029 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान उन्हें पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

भंडारी रेलवे स्टेशन और टीडी महिला कालेज में बुधवार को 1164 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भंडारी स्टेशन पर डा. उमाशंकर प्रजापति की देखरेख में 632 लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव, धर्मपाल चौधरी, मोनू सेठ, डा. रंजना सिंह, मेनका सिंह, संतोष मौर्य मौजूद थे। उधर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माधुरी गुप्ता की अध्यक्षता में टीडी महिला कालेज में आयोजित सदस्यता शिविर में 532 छात्राओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर मेनका सिंह, अंजू शर्मा, संगीता नारंग, प्रीति मिश्र, रंजना सिंह, आदि मौजूद थे। सिरकोनी क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी स्थित शिव मंदिर पर आयोजित शिविर में 615 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की आनलाइन सदस्यता हासिल की। इस मौके पर दीपचंद्र राम, रामजनम सिंह, रमापति सिह, अतुल दुबे, राघवेंद्र सिंह, गौरव सिंह, राजदेव निषाद चंदन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। जलालपुर: स्थानीय बाजार में भाजपा की ओर से आयोजित सदस्यता कैंप में 250 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कैंप का उद्घाटन भाजपा नेता डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें