गौराबादशाहपुर बाजार के बारी रोड पर ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण रोके जाने के बाद गुणवत्ता की ज?
- फोटो : JAUNPUR
गौराबादशाहपुर। कस्बे के बारी रोड का निमार्ण कार्य रुकने के दूसरे दिन बुधवार को पहुंचे विभाग के अधिकारियों को उस समय वापस लौटना पड़ा, जब व्यापारियों ने मानके के अनुसार सड़क बनाने की मांग को लेकर अड़े रहे।
बारी रोड निर्माण कराने का कार्य मंगलवार को शुरू हुआ, लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने सहित तारकोल व गिट्टी का मानक के अनुसार प्रयोग नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने कार्य रुकवा कर प्रदर्शन किया था। इसकी सूचना पर बुधवार को एक्सईएन द्वितीय जैनु राम, एई एसके जायसवाल और जेई अवधेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। कुछ दूर तक बनी सड़क की जांच की। उन्होंने वार्ता कर लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मानक के अनुसार सड़क बनाने की मांग को लेकर व्यापारी अड़े रहे। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए अधिकारी बिना काम चालू करवाये ही वापस चले गए। एक्सईएन जैनु राम ने बताया कि ठेकेदार ने अतिक्रमण हटाने में मनमानी की थी, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। सड़क के दोनों तरफ नाली के लिए विभाग को प्रस्ताव दिया जाएगा। जिससे सड़क पर नाली का पानी नहीं रुक पाये और सड़क सुरक्षित रहे। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।