फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: व्यापारियों ने मंडी समिति की नई एप व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
पत्रक सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
जौनपुर। मंडी समिति द्वारा गाड़ियों पर लागू की गई नई ऐप व्यवस्था के खिलाफ उद्योग व्यापार मंडल ने सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों का कहना है कि यह नई व्यवस्था तकनीकी रूप से बेहद जटिल है और इससे व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश शासन (लखनऊ) के मंडी सचिव के नाम संबोधित एक ज्ञापन, नई सब्जी मंडी स्थित मंडी सचिव ध्रुव चौधरी को सौंपा।
जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने तीखे शब्दों में कहा कि व्यापारी संगठनों से बिना किसी सलाह के मंडी समिति ने इस नई एप व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने मंडी समिति द्वारा दुकानों के मासिक किराये में हर साल की जाने वाली 5% की स्वत: वृद्धि (ऑटोमैटिक बढ़ोतरी) का भी कड़ा विरोध किया। कहा कि कृषि उत्पादों के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में हर साल किराया बढ़ाना व्यापारियों के लिए असहनीय हो चुका है। इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, संजय केडिया, संतोष साहू, विजय अग्रहरी, ज्ञानेन्द्र साहू, सुरेश सोनकर और आनंद साहू सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें