फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताईं अपनी समस्याएं

Wed, 02 Dec 2015 12:48 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्या को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन डीएम सौंपकर व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


समस्या का निस्तारण किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश के बाहर से आने वाले सामन पर मंडी शुल्क न लगाया जाए।सचल दल द्वारा जमानत धनराशि 40 फीसदी से घटाकर टैक्स को दो गुना

किया जाए। टोल टैक्स पूरी तरह से खत्म किया जाए। जीएसटी एक सिंगल प्वाइंट लगाया जाए, गल्ला, तिलहन, गुड़, जीवन रक्षक दवाओं को जीएसटी से मुक्त रखा जाए। एक करोड़ की बिक्री तक जीएसटी न लगाया जाए। बिजली की बढ़ी हुई दरें
विज्ञापन


वापस ली जाए, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स के बढ़े रेट को वापस लिया जाए। व्यापारियों की सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। ज्ञापन देने वालों में बनवारी लाल गुप्त,,रविं मिंगलानी, रामजनाथ गुप्त, राजकुमार साहू, राधेरमण जायसवाल, संतोष अग्रहरि, संजय जांडवानी, राकेश श्रीवास्तव, विकास शर्मा, प्रदीप जायसवाल, जय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें