फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स के प्रति किया जागरूक

Tue, 01 Dec 2015 01:08 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर टीडी कालेज बीएड विभाग और जिला कार्यक्रम अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


टीडी कालेज से निकली जागरूकता रैली रोडवेज तिराहे पर नुक्कड़ नाटक किया गया। नुक्कड़ नाटक बीएड और एमएड के छात्रों ने टोली बनाकर लोगों को जागरूक किया।

टोली में प्रथम स्थान पर अनिल ग्रुप, द्वितीय पर मनोज ग्रुप, तीसरे स्थान पर प्रिया सिंह का ग्रुप रहा। नुक्कड़ नाटक से पहले कालेज में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राकेश सिंह ने कहा कि शिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ

 सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम होने चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी एड्स डा. एके सिंह ने कहा कि जागरूकता के साथ-साथ जानकारी को साझा करना आवश्यक है। जिससे एड्स से बचा जा सके। डा. समर बहादुर सिंह ने कहा कि एड्स
विज्ञापन


 तथा अन्य रोगों के प्रति समाज स्वैच्छिक संगठन एवं सरकार के साथ पूर्ण तालमेल होना चाहिए। जिससे भारत एड्स मुक्त देश हो सके। इस मौके पर डा. विनय कुमार सिंह, डा. सुधांशु सिंन्हा, डा. अजय कुमार दुबे, डा. रीता सिंह, डा. श्रद्धा
विज्ञापन


सिंह, डा. अजीत प्रताप सिंह, डा. गीता सिंह, डा. जय प्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान राजीव कुमार और एसके रस्तोगी की देखरेख में कार्यक्रम सफल रहा। संचालन सुशील कुमार अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें