संशोधित-लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह।
- फोटो : कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आयोजित मॉकड्रिल के दौरान एडीएम व अन्य अधिकारी दिशा-निर्देश देते हुए। स्रोतः प्रशासन
जौनपुर। शहर में लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने जिलाध्यक्ष संजीव साहू की अगुवाई में सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने जोर दिया कि संगठन का एकमात्र लक्ष्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने कहा कि मैंने एक खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई है और उसी खेल भावना के साथ, हार-जीत की परवाह किए बगैर व्यापारियों के हक के लिए सदैव संघर्षरत रहूंगा। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मनोज अग्रहरि (अग्रहरि समाज), ओम प्रकाश गुप्ता (जायसवाल समाज), अनिल साहू (साहू समाज) और चौकिया के महंत विवेकानंद पंडा मुख्य रूप से शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. आलोक यादव ने पूरी टीम को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी। कार्यक्रम प्रभारी अब्दुल रहमान ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक और उपाध्यक्ष अमर बहादुर मोदनवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान गगन जायसवाल, शेखर साहू, सुनील चौरसिया और शकील अहमद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।