फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को बंद रहेंगे  व्यापारिक प्रतिष्ठान

Fri, 01 Apr 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
राम जानकी मंदिर परिसर में चार अप्रैल को बंदी को लेकर चर्चा करते व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन।
विज्ञापन
 उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में शुक्रवार को रामजानकी मंदिर में हुई बैठक में तय हुआ कि चार अप्रैल को जिले के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि 31 दिनों से सराफ ा व्यापारी पूरे भारत में अपना व्यापार बंद करके एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं। इनकी मांगों को जायज बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने 4 अप्रैल को पूरा प्रदेश को बंद करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने कहा कि सरकार का ध्यान व्यापारियों की ओर नहीं जा रहा है। व्यापारी इंसपेक्टर राज का सदैव विरोध करता था और करता रहेगा। प्रदेश मंत्री सूर्यप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सरकार को व्यापारियों की बातों को गंभीरता से लेना पड़ेगा। जिला मंत्री रवि मिंगलानी ने बताया कि व्यापारी लाखों की संख्या में हैं। इस बंदी से काफ ी परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच गया है।

इस मौके पर     सुबाष अग्रहरि, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, सोमेश्वर केशरवानी, राधेरमण जायसवाल, संतोष अग्ररि, अध्यक्ष विकास शर्मा, महेन्द्र सोनकर, राकेश जायसवाल, संजीव, अरशद कुरैशी, बंशीधर वर्मा, मानिक चन्द्र सेठ, आलोक सेठ, संजय बैंक, अजय सेठ ‘विक्की’ मिल सिंह, अजीत सोनी, गौतम सोनी मौजूद थे।
विज्ञापन


संचालन राधेरमण जायसवाल ने किया। आभार संजीव यादव ने जताय।उधर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की गुलरघाट स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में सर्राफा एवं रेडीमेड व्यापारियों पर उत्पादन कर लगाए जाने के विरोध में चार अप्रैल को बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया।  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्र भान सिंह इंदू ने बताया कि व्यापारियों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नही किया जाएगा। 

उन्होंने बैठक में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है। कहा कि हरियाणा का आंदोलन हिंसक और देश विरोधी कृत्य था। जिनकी मांगे मान ली गई। लेकिन देश के व्यापारी शांति पूर्वक अनवरत हड़ताल कर रहा है मगर सरकार अपनी तुगलकी फरमान पर अड़ी हुई है। चार अप्रैल को जनपद के सभी तहसील, कस्बा, बाजार पूर्णतया बंद रहेगा।

बैठक में घनश्याम साहू, जय प्रकाश जायसवाल, सुनील सेठ, मंडल अध्यक्ष शकील अहमद ने व्यापारियों से बंद शत प्रतिशत सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर लुकमान अहमद, राजेश जायसवाल, स्वतंत्र साहू, बृजेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, अरुण शुक्ल, जयकृष्ण साहू, उमेश गुप्ता, शकील, मुजाहिद, संजय श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन जिला मंत्री आरिफ हबीब खान ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें