ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार चौकियां धाम से वापस आ रहा था तभी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई करेगी।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार खलसहा गांव निवासी संदीप बुधवार की रात 7:30 बजे चौकियां धाम की तरफ किसी काम से आया था।
विज्ञापन
उसकी बाइक पर दो लोग और बैठे थे। बाइक सवार संदीप जैसे ही घर लौटने के लिए निकला तो जौनपुर-आरा मार्ग पर सलोनी महिमापुर गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे संदीप(26), सूरज (15) व शुभम (13) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।