फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; तीन घायल

Wed, 05 Mar 2025 11:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में बुधवार की रात भीषण हादसा हुआ। दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव के समीप दो अनियंत्रित बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


ये है मामला
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द गांव के निवासी राणा सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह (30) अपने साथियों के साथ बुधवार की शाम बाइक से कोठवार बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक दूसरी बाइक पर सुक्खीपुर नगर के निवासी छेदीलाल का पुत्र आशीष (25) भी अपने कुछ साथियों के साथ जा रहा था। 

दोनों बाइकों की तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो सभी घायल सड़क पर तड़प रहे थे। 
विज्ञापन


आनन- फानन ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 108 पर देकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। उधर, इलाज के दौरान मुन्ना व आशीष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है विधिक कार्यवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें