फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दर्शनार्थियों की कार खड़े ट्रक में भिड़ी, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव के पास सोमवार को फोरलेन पर खड़े ट्रक में पीछे से दर्शनार्थियों से भरी कार घुसने से चार दर्शनार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो महिला दर्शनार्थियों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोलकाता से सुजान पाठक अपनी पत्नी आनंदी मुई पाठक पुत्री अनुष्का पाठक, अंगीरा पाठक, मित्र अंजन राव, पत्नी सोमाराम, पुत्र अयून राव के साथ कार से काशी और अयोध्या में दर्शन-पूजन करने के लिए निकले थे। काशी से दर्शन पूजन करने के बाद फोरलेन से लोग अयोध्या जा रहे थे। इसी बीच मुरादपुर कोटिला के पास पहले से खड़े एक ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। हादसे में कार सवार सोमाराम(49), आनंदीमुई पाठक(46), अनुष्का पाठक(19) व अंगीरा पाठक(17) घायल हो गई। घायलों में डाक्टरों ने सोमाराम व आनंदमुई पाठक को डाक्टरों ने रेफर कर दिया जब कि अन्य दो लड़कियों को सामान्य चोट लगनें के कारण डाक्टरों ने प्रथम उपचार करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें