जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सोमवार को लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत बनाए गए कंट्रोल रूम तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण के कार्य को गंभीरता से करने का निर्देश दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित रहें। जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर नजर रखे। उन्होंने वहां उपस्थित कर्मचारियों से सी वीजिल एप पर आने वाली शिकायतों और निर्वाचन से संबंधित हेल्प लाइन नंबर 1950 पर आने वाली शिकायतों की जानकारी ली और कहा कि समय से इनका समाधान हो।
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी, डॉ. ज्ञानप्रकाश आदि मौजूद रहे।