फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तबके का खयाल रखती है सपा

Sat, 25 Jul 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एबाद अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार हर तबके का खयाल रखती है।
विज्ञापन


 वह शुक्रवार को मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया था।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की मौजूदा सरकार ही एक ऐसी सरकार है जिसमें मजदूर, किसान, नौजवान, सभी का ख्याल किया।    विशिष्ट अतिथि विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि घर बैठने से काम नहीं चलेगा और न ही
विज्ञापन


गणेश परिक्रमा से काम चलेगा। नौजवानों को अपनी पहचान खुद बनानी पड़ेगी। नौजवानों को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाना पड़ेगा और यह बताना पड़ेगा कि हमारे मुख्य मंत्री ने सड़क, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण,

दलित किसान सभी के लिए कार्य किया है। मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव अरुण यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने विकास  बहुत सारे काम किए हैं पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि उन विकास कार्यों को जनता के बीच
विज्ञापन


गिनाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राज नारायण बिन्द ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुलायम यूथ ब्रिगेड निजामुद्दीन अंसारी ने किया। इस मौके पर श्रवण जायसवाल, राजन यादव, मुकेश यादव, देवेश उपाध्याय आदि मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें